मुख्यमंत्री योगी ने संतकबीर नगर में 245 करोड़ रु से अधिक लागत की 122 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

 जनपद संतकबीर नगर इन विकास परियोजनाओं के माध्यम से विकास की मुख्य धारा के साथ जुड़कर आगे बढ़ेगा: मुख्यमंत्री


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज जनपद संतकबीर नगर में 245 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 122 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने 220 करोड़ रुपए की 106 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 25 करोड़ रुपए की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पित परियोजनाओं में 125 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित जिला कारागार भी शामिल है।


लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अब विकास की धुरी बदली है। आज लोगों को विकास के लिए आवाज नहीं उठानी पड़ती है। प्रदेश सरकार राज्य के समग्र एवं निरन्तर विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विकास से हर व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। जनपद संतकबीर नगर इन विकास परियोजनाओं के माध्यम से विकास की मुख्य धारा के साथ जुड़कर आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतकबीर नगर बाबा तामेश्वर नाथ धाम व महान संत कबीर दास जी की भूमि है। दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री ने संत कबीर की स्मृति में उनकी शब्द साधना को एक नई ऊंचाई देते हुए मगहर में कबीर पीठ की आधारशिला रखी थी जिसका शीघ्र लोकार्पण होगा। बाबा तामेश्वर नाथ धाम में पर्यटन विकास के विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के सफल प्रयासों से पूर्वी उत्तर प्रदेश में इन्सेफलाइटिस, डेंगू, मलेरिया जैसी विभिन्न बीमारियों के प्रकोप व उनसे होने वाली दुखद मृत्यु में कमी आयी है। प्रदेश सरकार हर व्यक्ति के उत्तम स्वास्थ्य हेतु बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं व सेवाएं प्रदान कर रही है। साथ ही, स्वास्थ्य क्षेत्र की आधारभूत अवसंरचना को निरन्तर विकसित कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही