भाजपा मंडल पूर्व दो के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया फ्री वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ 

लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल पूर्व दो के कार्यकर्ताओं द्वारा आज से शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंतर्गत लोहिया नगर वार्ड में फ्री वैक्सीनेशन कैंप लगाकर किया गया। कैंप में सर्वप्रथम पदाधिकारियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं उनके अंत्योदय के स्वप्न को सार्थक करने का संकल्प लिया गया। 

कार्यक्रम के संयोजक और भाजपा मंडल पूर्व दो के मीडिया प्रभारी अनूप सिंह द्वारा दी जानकारी के अनुसार लेखराज पन्ना विकास नगर मैं आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों ने वैक्सीन लगवाय। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महानगर मंडल पूर्व दो के अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंहए महामंत्री चंद्राकर, देवजीत पांडे, द्वीजेश शुक्ला, वार्ड अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडे, वार्ड मंत्री रवि शंकर सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता रीना गुप्ता, विजयलक्ष्मी, संतोष जोशी, अनीता सिंह, अभय सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, पीयूष, राजेश शर्मा, नीतू गुप्ता, रामचंद्र, सुधीर तिवारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही