परिवहन निगम के निजीकरण को रोकने के लिए कर्मचारियों की एकजुटता आवश्यक: रूपेश कुमार

 अवध डिपो शाखा के चुनाव में चूने हुए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विभिन्न संगठनों को छोड़कर आए कर्मचारियों को दिलाई गई सदस्यता


लखनऊ। आज यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन लखनऊ क्षेत्र के अंतर्गत अवध डिपो शाखा के चुनाव में विजई प्रत्याशियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया एवं साथ ही तमाम कर्मचारियों को सदस्य भी बनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार की उपस्थिति में अवध डिपो शाखा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया था।  कार्यक्रम में पूर्व में चूने हुए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा अन्य संगठनों को छोड़कर कर आए लगभग 150 कर्मचारियों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।

 


क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कर्मचारियों को एक जुट होकर कार्य करना पड़ेगा। क्योंकि परिवहन निगम सरकार के निशाने पर है और कभी भी इसका निजीकरण किया जा सकता है। इसलिए हम सभी को एकजुट होकर परिवहन निगम के अस्तित्व को बचाना है। उन्होंने कहा कि निजीकरण को रोकने एवं परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज घोषित करने के लिए हम लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस लड़ाई में कर्मचारियों की एकजुटता आवश्यक है।  रूपेश कुमार ने कहा कि हम सभी को मिलकर परिवहन निगम की आय को बढ़ाने का भी पूरा प्रयास करना चाहिए। निगम की आय बढ़नें से निजीकरण की सम्भावना में कमी आएगी।

 

कार्यक्रम में दानिश उमर, पुष्पेंद्र सिंह, राहुल सोनकर, चन्द्र पल, जे.आर. खान, रजनीश श्रीवास्तव, महेश कुमार, राजेश रावत, रमेश कुमार को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री सुभाष कुमार वर्मा क्षेत्रीय प्रतिनिधि एनएन पांडे एवं अन्य डिपो के शाखा अध्यक्ष शाखा मंत्री रामेष्वर पांडे, आरपी सिंह, राजेश मिश्रा, कमर अली, इन्द्र मिश्रा, रामनप्रकास, अशोक यादव, रामबालक, सुनील कुमार, एस.पी.सोनकर, शीतल प्रसाद, नरेंद्र सिंह, मो.आदिल, वीरेन्द्र कुमार, रामस्वरूप, महेन्द्रपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, मो.जावेद, अनवर, अंजली रस्तोगी, निमेंन्द्र कुमार एवं तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही