प्रकृति के प्रति साहचर्य की भावना का प्रतीक गोवर्धन पूजा: नीरज शाही 

देवरिया। गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर विकासखंड देवरिया सदर के गौशाला पिपरा चंद्रभान में गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं हियुवा के जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि अन्नकूट गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण के अवतार के बाद द्वापर युग से प्रारंभ हुई है। इसमें हिंदू धर्मावलंबी अपने घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन नाथ की अल्पना बनाकर पूजन करते हैं ,यह गोवर्धन पूजा हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व रखता है जो प्रकृति के प्रति साहचर्य का जीवन बताता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से भक्तों के लिए सुखी, समृद्ध एवं आनंदमय जीवन की प्रार्थना की। पूजा के उपरांत गौशाला में गायों को गुड खिलाया गयाl

कार्यक्रम में प्रख्यात मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य, प्रमुख देवरिया सदर पवन कुमार पिंटू जायसवाल, ग्राम प्रधान कठनहिया मुन्ना सिंह, शैलेंद्र सिंह टुन्नू, धनवंत सिंह, गोविंद तिवारी, अनिल शर्मा, सनी जायसवाल, अजय चौहान, गामा यादव, अखिलेश तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही