कायस्थों के मान सम्मान के लिए ‘कायस्थ हुंकार रैली‘ का आयोजन 3 दिसम्बर को

डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 137वीं जयंती पर आयोजित ‘कायस्थ हुंकार रैली‘ में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े हिन्दू कायस्थों की सुध लेने के लिये संवाद से संघर्ष का होगा एलान

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष एवं आज़ाद भारत के पहले राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की 137वीं जयंती 3 दिसम्बर को गोमती नदी के तट पर ’कायस्थ हुंकार रैली’ के रूप में मनाया जाएगा। इस रैली में भाग लेने के लिये प्रदेश भर से कायस्थ समाज के लोग इकट्ठा हो रहे है। इस हुंकार रैली में डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद सहित तमाम कायस्थ नेताओं के भारत की आजादी की लड़ाई और देश के विकास में अमूल्य सहयोग पर चर्चा होगी एवं श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 

गोमती होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कायस्थ महांसभा के सदस्यों ने कहा कि  कायस्थों के मान, सम्मान और अधिकार की उपेक्षा धीरे-धीरे चरम पर पहुंच गई है। कायस्थ समाज के लोग राजनैतिक और आर्थिक रूप से पिछड़ गये है। साथ ही सामाजिक रूप से कायस्थों की वर्चस्ववादी व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश में मुस्लिम कायस्थों का तो रिजर्वेशन होता है लेकिन जो हिन्दू कायस्थ सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ गये है उनकी सुध लेने के लिये संवाद से संघर्ष तक का रास्ता इस रैली के माध्यम से निकाला जायेगा। 

इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के कायस्थ समाज के विभिन्न संगठन अखिल भारतीय चित्राश महासभा, अन्तराष्ट्रीय कायस्थ सभा, चित्राश लोक सेवा समिति, कायस्थ सेवा अन्तराष्ट्रीय, कायस्थ महासभा लखनऊ, चित्रांश सभा, कायस्थ संघ, समता फाउण्डेशन, कायस्थ समाज कल्याण महासभा, कायस्थ कल्याण समिति, कायस्थ स्वाभिमान सभा, सहित सभी संगठन भाग ले रहे हैं। इस रैली को आर के.सिन्हा पूर्व सांसद राज्यसभा, सुबोधकांत सहाय पूर्व मंत्री भारत सरकार, शत्रुघ्न सिन्हा पूर्व मंत्री भारत सरकार समेत तमाम कायस्थ नेता इस रैली को संबोधित करेंगे। 

प्रेसवार्ता के दौरान आर के सिन्हा, सुबोध कांत सहाय, विश्व विमोहन कुलश्रेष्ठ, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव, विनोद बिहारी वर्मा, डॉ रमेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव(अज्जू), रमेश श्रीवास्तव, दीपक रंजन, अमित श्रीवास्तव त्यागी, सौरभ श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, संजीव वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव एवं बडी संख्या मे कायस्थ प्रतिनिधि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही