विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरूपर्व की दी बधाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के सामाजिक सद्भाव के सन्देश में समस्त जनमानस का कल्याण निहित है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने भी गुरु नानक देव जी को उनके जयंती व प्रकाशोत्सव पर नमन करते हुए कहा कि उनके विचार हमें समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित करते है। श्री अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को गुरु पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार