विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की माता श्रीमती रामरती के निधन का संदेश जानकर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व मायावती सहित शोक संतप्त परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता श्रीमती रामरती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व बहन मायावती सहित शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के माता के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की एवं अपार दु:ख के समय ईश्वर से मायावती एवं परिवारिक सदस्यों को संभल प्रदान करने की कामना की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार