राज्यपाल ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरूनानक जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरूनानक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि कार्तिक पूर्णिमा का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। यह पर्व लोगों को प्रकृति से जोड़ता है और नदियों के महत्व को भी स्थापित करता है। 

राज्यपाल ने कहा कि गुरूनानक देव की शिक्षाएं आत्मिक शांति, भक्ति, समर्पण, तपस्या और सामाजिक सद्भाव की ओर उन्मुख करती हैं। इसके साथ ही उनकी शिक्षाएं सम्पूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरक हैं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर्व को प्रेम और सद्भाव से मनाने के लिए आह्वान करते हुए प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही