पूर्व विधायक प्रमोद सिंह के निधन पर शोक की लहर

 

 
फ़ाइल फोटो

देवरिया। गौरी बाजार के पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह का हृदयाघात से निधन हो गया। श्री सिंह 2007 में गौरीबाजार विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 2012 में देवरिया विधानसभा से बसपा के टिकट पर दुसरी बार चुनाव लड़े मगर चुनाव हार गए। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की सेवा में लगे थे। वे बहुत ही सरल एवं मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे। जनता से बहुत मिलनसार थे और लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

श्री सिंह के निधन पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही,कैप्टन हरिकेश सिंह, डॉ शशिधर मिश्र, अरुण कुमार राव, डॉ संजीव राव, अनिल कुमार सिंह, राजेश मिश्र, पिन्टू जायसवाल ब्लॉक प्रमुख देवरिया, जयप्रकाश सिंह,अनिरुद्ध विश्वकर्मा, विपिन शर्मा,सोनू चौबे,अनूप सिंह,छोटे दुबे,विनय श्रीवास्तव, बुलटुल मणि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही