विधानसभा एवं विधान परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं सभापति ने छठ महापर्व पर प्रदेश वासियों को दी बधाई

हमारा देश पर्वों, व्रतों, परम्पराओं और रीति-रिवाजों का देश हैः हृदय नारायण दीक्षित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उनके सुख-समृद्धि व दीर्घायु होने की कामना की है। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि छठ पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का लोकपर्व है। हमारा देश पर्वों, व्रतों, परम्पराओं और रीति-रिवाजों का देश है। एक ऐसा पर्व है जिसमें हम उस देवता को देखते हैं जो जीवन का आधार हैं, इस अनूठे पर्व में डूबते और उगते दोनों ही रूप में सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। भारत में सूर्याेपासना ऋग वैदिक काल से ही होती आ रही है। सृष्टि और पालन शक्ति के कारण सूर्य की उपासना सभ्यता के विकास के साथ ही विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग रूप में प्रारम्भ हो गयी। सर्व-प्रथम देवता के रूप में सूर्य की वन्दना का उल्लेख ऋगवेद में ही मिलता है।

छठ महापर्व सादगी और पवित्रता को दर्शाता हैः नितिन अग्रवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने छठ महापर्व के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि यह पर्व जन सामान्य द्वारा अपने सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के रंगों से सजा है। इसके केंद्र में वेद, पुराण जैसे धर्मग्रन्थ न होकर किसान और ग्रामीण जीवन है। भक्ति और आध्यात्म से परिपूर्ण इस पर्व में बाँस से बने सूप, टोकरी, मिट्टी के बर्तन, गन्ने का रस, गुड़, चावल और गेहूँ से निर्मित प्रसाद और सुमधुर लोकगीतों का समावेश होता है जिनकी मिठास से यह पर्व सादगी और पवित्रता को दर्शाता है।

हिन्दू धर्म में सूर्य की उपासना का विशेष महत्व हैः कुॅवर मानवेन्द्र सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिहं ने लोकपर्व छठ के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। सभापति श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि छठ पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का लोकपर्व है। यह एक ऐसा त्यौहार है जिसमें सूर्य देव का पूजन कर उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य प्रत्यक्ष रूप में दिखाई देने वाले देवता हैं, जो पृथ्वी पर सभी प्राणियों के जीवन का आधार हैं। हिन्दू धर्म में सूर्य की उपासना का विशेष महत्व है।

छठ पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का लोकपर्व हैः राम गोविन्द चौधरी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविन्द चौधरी ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। श्री चौधरी ने कहा है कि छठ पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का लोकपर्व है। इस उत्सव के लिए लोग स्वयं आगे होकर सभी कार्य सम्पादित करते हैं। चाहे नगरों की सफाई हो या व्रतियों के गुजरने वाले रास्तों का प्रबन्धन हो, या फिर तालाब या नदी किनारे अर्घ्य दान की उपयुक्त व्यवस्था की बात हो, इन सबके लिए समाज सरकारी सहायता की बाट नहीं जोहता इसीलिए यह पर्व सामान्य और गरीब जनता के अपने दैनिक जीवन की मुश्किलों को भुलाकर सेवा-भाव और भक्ति-भाव से किये गये सामूहिक कर्म का विराट और भव्य दर्शन है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही