कांग्रस विधायक अदिति सिंह एवं बसपा विधायक वंदना सिंह भाजपा में शामिल

 

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। कांग्रेस पार्टी से रायबरेली सदर के विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं। यह सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। इस सीट से अदिति सिंह के पिता अखिलेश प्रताप सिंह कांग्रेस पार्टी से लगातार पांच बार विधायक रह चुके थे। उनका निधन होने के बाद अदिति सिंह उसी सीट विधायक निर्वाचित हुई थी। उनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस का एक मजबूत प्रत्यासी कम हो गया।

साथ ही आजमगढ़ के सगड़ी सीट से बसपा की विधायक वंदना सिंह ने भी बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इन दोनो विधायकों को उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही