उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा टिकट चेकिंग अभियान में 14.38 करोड़ की वसूली की गयी

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा के कुशल निर्देशन में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा यात्री सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने एवं अपने अधिकृत यात्रियों की सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अप्रैल से 21 अक्टुबर तक चलाए गये सघन चेकिंग अभियान में 14,38,27,831/-रू की वसूली की गई।

मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नियमित तौर पर विभिन्न  प्रकार के सघन टिकट जांच अभियानों का आयोजन किया जाता है। इन विभिन्न टिकट जांचों के द्वारा टिकट चेकिंग आय में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष 21-22 में अप्रैल 21 से अक्टूबर 21 तक बिना टिकट, अनियमित यात्रियों के कुल 2,24,652 केसों को चार्ज करते हुए 14,38,27,831/-रू की धनराशि वसूल की गयी।

मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि लखनऊ मंडल द्वारा अपने अधिकृत एवं नियमित यात्रियों की सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दिया जाता है। पूरे मंडल में विभिन्न प्रकार की टिकट जांच अभियानों को अत्यंत सुनियोजित एवं क्रमबद्ध रूप से निरंतरता से संचालित किया जाता है। उन्होने कहा कि इस प्रकार के जांच अभियानों से जहाँ एक ओर अधिकृत यात्रियों की यात्रा सुगम होती है वहीं दूसरी ओर अनाधिकृत यात्रियों एवं अवांछित तत्वों में भय व्याप्त करते हुए उनके विरुद्ध अंकुश लगाने का कार्य भी किया जाता है।

                               

टिप्पणियाँ

  1. अति उत्तम कार्य यह कार्य जनहित में देश हित मे समय समय पर किया जाना चाहिए जय हिन्द

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही