लोकतंत्र का प्रहरी है मीडियाः रूपेश कुमार

लखनऊ। पत्रकारिता बचाओ-लोकतंत्र बचाओ आंदोलन की शुरूआत 26 जुलाई को गाजियाबाद से हो गयी है। इस आंदोलन के तहत 26 जुलाई से पद यात्रा पर निकले पत्रकार आशीष चित्रांसी के नेतृव में 12 पत्रकारों की टीम को आज लखनऊ पहुंचने पर आलमबाग बस टर्मिनल के सामने यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। और इस आंदोलन की मुहिम को पद यात्रा कर रहे पत्रकारों की टीम के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार और उनकी यूनियन के सदस्यों ने आलमबाग से चारबाग तक पद यात्रा कर उनका समर्थन किया। 

रूपेश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया को चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया के माध्यम से समाचारों का प्रकाशन कर जनता और शासन और प्रशासन के बीच का समन्वय बना रहता है।
मीडिया शासन की योजनाओं से जनता को जागरूक करता है वहीं जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता ही एक ऐसा माध्यम है जो अनैतिक, अत्याचार और अन्याय के खिलाफ लोगों की आवाज बुलंद करता है। इसलिए मीडिया को लोकतंत्र का प्रहरी भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए मीडिया का रहना आवश्यक है।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही