कल्याण सिंह का निधन देश की एक अपूरणीय क्षति: नीरज शाही

 महारानी चंडिका छात्रावास में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि


देवरिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल हिंदुत्व के ध्वजवाहक कल्याण सिंह के निधन पर आज महारानी चंडीका छात्रावास में हियुवा, भाजपा द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।



श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने कहा कि कल्याण सिंह का निधन निश्चित तौर पर देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वह पूरे देश के जनमानस के हृदय में सदैव जीवित रहेंगे। वह ऐसे राजनेता थे जो भगवान राम के लिए सत्ता का भी मोह नहीं किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनसंघ के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री का पद हो या राज्यपाल का पद वे हमेशा प्रेरणा के स्रोत रहे। जन सामान्य के बीच में उनकी छवि एक लोकप्रिय जननेता की छवि रही है। उनके आदर्शों से और उनके संकल्पों को लेकर हमें आगे बढ़ना चाहिए।


उसके उपरांत श्रद्धांजलि सभा में पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक राजेश मिश्रा, सुभाष तिवारी, गंगा शरण पांडेय, नीरज श्रीवास्तव, भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रवि पाल, जिला मीडिया प्रभारी गुड्डू पहलवान, शशीकांत सैनी, शंकरजी, राजेश यादव, मिथिला यादव, अशोक राव, उपेंद्र यादव, सुनील, मौर्या, शिवम जायसवाल, सत्यम गौड़, रोहित खरवार चंदन मद्धेशिया, गौतम, सुरेंद्र सिंह, अमरेंद्र मौर्य बुनकर प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक विजय पंडित, दीपू यादव सहित तमाम लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही