भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया

देवरिया। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि पाल व अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू गौड़ के जनपद में प्रथम आगमन पर हियुवा जिला संयोजक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही के नेतृत्व में भाजपा एवं हियुवा कार्यकर्ताओं द्वारा बैतालपुर की सीमा में ढोल नगाड़ों सहित फूल मालाओं से जबरदस्त स्वागत किया गया।

स्वागत के उपरांत सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात पोस्टमार्टम चौराहे पर शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा भाजपा कार्यालय पर इन सभी पदाधिकारियों एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी का भी स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक राजेश मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, बुनकर प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विजय पंडित, ब्लॉक प्रमुख देवरिया सदर पवन कुमार जायसवाल पिंटू जायसवाल, ब्रह्मा मल्ल, अमित जायसवाल, ग्राम प्रधान रोहित राय भाजपा आईटी सेल प्रमुख तेज बहादुर पाल, भाजपा धनवंत सिंह, शैलेंद्र सिंह, उपेन्द्र यादव, दीपक सिंह गब्बू, जिला मीडिया प्रभारी गुड्डू पहलवान, सुरेन्द्र चौरसिया, राजन सोनकर, शशीकांत सैनी, राजेश यादव, विजय राय, दुखी जायसवाल, उग्रसेन सिंह, देवी शरण जायसवाल, सुरज पटेल, दीपू यादव, सभासद मन्ना सिंह, सच्चिदानंद गुप्ता, सुधीर मद्धेशिया, पंकज गुप्ता, धनंजय कुशवाहा, गणेश पाल, शंकर सैनी,गोविन्द पाल ,दुगेश सिंह,शिव दयाल बरनवाल, ओंकार तिवारी, बृज मोहन गुप्ता, अमरेन्द्र मौर्या, सुनील कुशवाहा, ऋतिक गुप्ता, अजय पाल, केदार पाल, गुड्डू शर्मा, राकेश कुशवाहा, संजय पाल दीपू, रमेश वर्मा, शिवाजी, गोधन पाल इत्यादि ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही