नागपंचमी के पावन पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश वासियों को दी बधाई


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने नाग पंचमी के पावन पर्व के पूर्व संध्या पर प्रदेश-वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।

श्री दीक्षित ने अपने संदेश में कहा है कि नाग वेदों से पहले के देवता हैं। नाग देवता का उल्लेख ऋगवेद में भी मिलता है नाग पूजा का प्रचलन प्राचीन काल से चला आ रहा हैं। मोहनजोदड़ो, हड़प्पा और सिंधु सभ्यता की खुदाई में प्राप्त प्रमाण से पता चलता है कि उस काल में भी नाग की पूजा होती थी। भगवान शिव के गले का आभूषण नाग देवता ही हैं। वही श्री हरि विष्णु शेष शैया पर विराजमान हुए श्री कृष्ण कालिया नाग की कथा हम बचपन से सुनते आए हैं। माता मनसा नागों की देवी हैं। हर वर्ष नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नागों की पूजा करने का विधान है।

विधान सभा अध्यक्ष ने नागपंचमी व गुडिया का यह पर्व कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मनाने की अपील की है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही