बच्चों को स्वस्थ रखने हेतु खेल के लिए प्रोत्साहन जरूरी: नीरज शाही

 पात्र एवं जरूरत मंद व्यक्तियों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ, इसके लिए मिलकर कार्य करने की जरूरत

देवरिया। आजादी के 75वे वर्ष में अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्राम पिड़रा में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नेहरू युवा केंद्र देवरिया द्वारा जन कल्याणकारी योजना एवं जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हियुवा जिला संयोजक एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने नेहरू युवा केंद्र के अंतर्गत जागरूकता अभियान का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज भारत सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में विकास हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, उसी के अन्तर्गत नेहरू युवा केंद्र देवरिया भी अपने माध्यम से गांव गांव जाकर कैंप लगाकर जागरूक करने का कार्य कर रही है।

श्री शाही ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को व पात्रता को चिन्हित करके उनको सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इन सभी पर हमें मिलकर एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों के स्वस्थ जीवन हेतु बच्चों को प्रत्येक दिन आधा घंटा खेल के लिए प्रोत्साहित करें। जिससे वे अपने शरीर को स्वस्थ रख सकें व स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की परिकल्पना कर सकता है। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीरज शाही एवं देवरिया सदर ब्लाक प्रमुख पिंटू जायसवाल का बैज व माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में धनवंत सिंह, शैलेंद्र सिंह, विकास तिवारी, अनिल लाल श्रीवास्तव, अजीत भारती, सरवन सिंह एडवोकेट सहित पिड़रा ग्राम के वासीयों सहित नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही