नमो किसान सम्मान दिवस पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसानों को किया गया सम्मानित

  •  भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्य समिति का बिस्तार भी किया गया 

सोनभद्र (नागरिक सत्ता)। नमो किसान सम्मान दिवस के सुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जिला कार्यसमिति के विस्तार कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित किया गया। किसान सम्मान निधि प्राप्त जनपद के सैकड़ो किसानों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नारसिंह पटेल जिला महामंत्री व कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय केसरी मण्डल अध्यक्ष चोपन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यादवेंद्र दत्त द्विवेदी जिला अध्यक्ष व विशिष्ठ अतिथि तीर्थराज पूर्व विधायक की उपस्थिति में में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति का विस्तार किया गया जिसमें मीनू चौबे को जिला उपाध्यक्ष व रामप्रवेश यादव को जिला कार्यसमिति सदस्य एवं अभय कांत दुबे जिला सोशल मीडिया प्रमुख को जिला मंत्री बनाया गया। 

विशिष्ठ अतिथि तीर्थराज पूर्व विधायक ने सरकार द्वारा आयोजित स्वावलम्बी भारत अभियान के अंतर्गत युवावों को रोजगार देने की योजना के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुये मीनू चौबे के सामाजिक कार्य व भाजपा के प्रति कार्यनिष्ठा की चर्चा किया व बताया कि भारतीय जनता पार्टी किसानों की हितैषी सरकार है। अन्य सरकार सिर्फ गरीबी हटावो का नारा दिया किंतु भाजपा ने 80 करोड़ छोटे किसानों को किसान सम्मान निधि, शौचालय, आवास, इत्यादि योजनाओं के माध्यम से गरीब पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया है। 

यादवेंद्र द्विवेदी जिला अध्यक्ष ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि किसान का योगदान देश के सर्वांगीण विकास में हर तरफ है। चाहे वो सेना में हो, डॉक्टर, इंजीनियर, व्यवसाई हों सभी कही न कही किसान परिवार से जुड़े हुए हैं। 70 सालों में अन्य सरकारों ने सिर्फ जाति, धर्म मे हमे बाटने का काम किया पूर्व की सरकारों ने सिर्फ सबका विकास बोलकर सिर्फ अपना व अपना परिवार का विकास किया। पूर्व की सरकारों ने अपने निजी स्वार्थ के लिये सदैव देश की जनता को लूटा व बरगलाया। भारतीय जनता पार्टी ने सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत करने का काम किया है और करता रहेगा। 

कार्यक्रम में राजेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, मंजू गिरी जिला महामंत्री महिला मोर्चा, तेजवंत पाण्डेय पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा, सूर्यदेव पाण्डेय जिला मंत्री, धीरेंद्र प्रताप सिंह विधानसभा प्रभारी, सीबी राय, मुरारी पाठक, रामचंद्र पाण्डेय, धीरेंद्र जैसवाल, महेश सोनी, रामलाल चौहान, उमाशंकर सिंह, पिंकी, संगीत, मीना, अनिता, हरिलाल, श्रवण गुप्ता, भरत देव पाण्डेय, दीपचंद मौर्य, सहदेव पाण्डेय, अवधेश अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, अमरनाथ सिंह, इत्यादि यह जानकारी ई. प्रकाश पाण्डेय जिला मीडिया के साथ सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही