UPGIS: गुड गवर्नेंस बनी यूपी की पहचान: नरेन्द्र मोदी

  • लखनऊ में देश की सबसे बड़ी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया उद्घाटन 
  • यूपी जल्द ही ऐसे राज्य के रूप में जाना जएगा जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैंः नरेन्द्र मोदी 

  • भारत के कुल मोबाइल उत्पादन में 60 फीसदी से अधिक यूपी में होता हैः प्रधानमंत्री

  • रिलायंस यूपी में करेगी 75 हजार करोड़ का निवेश, मिलेंगे एक लाख रोजगार : मुकेश अम्बानी
  • निवेश के लिए यूपी से बेहतर जगह कोई नहीं हैः कुमार मंगलम
  • यूपी में विकास की अपार संभावनाएं हैं क्योंकि यहां की 24 करोड़ जनसंख्या प्रदेश की ताकत हैः एन चंद्रशेखरन


अखिलेश पाण्डेय@8960796495

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। लखनऊ में आज से शुरू हो रहे तीन दिवसीय देश की सबसे बड़ी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद््दद्याटन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोग कहते थे कि यूपी का विकास होना ना मुमकिन है। यहां कानून व्यवस्था सुधारना नामुमकिन है। यहां आए दिन घोटाले होते थे। इन सब के विपरीत पांच-छह सालों के भीतर यूपी ने खुद को बेहतर साबित किया है। बेहतर कानून व्यवस्था अब यूपी की पहचान बन गयी है। अब यूपी अपनी गुड गवर्नेंस के लिए पहचाना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यूपी को लोग बीमारू राज्य कहने लगे थे, हर कोई यूपी से अपनी उम्मीदें छोड़ चुका था, लेकिन बीते 5-6 वर्षों में यूपी ने अपनी नई पहचान बनाई है। बहुत जल्द ही यूपी देश के उस अकेले राज्य के रूप में जाना जाएगा, जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ यूपी में सरकारी सोच और अप्रोच में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर बदलाव आया है। भारत की तेजी से बढ़ती  अर्थव्यवस्था में आज यूपी एक आशा की उम्मीद बन चुका है। इसका सबसे बड़ा कारण भारतीयों का खुद पर बढ़ता भरोसा है। आज भारत में सोशल, डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो काम हुआ है उसका बड़ा लाभ यूपी को भी मिला है। हमने दर्जनों पुराने कानूनों को खत्म किया है और आज भारत सही मायनों में स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार रिकॉर्ड खर्च कर रही है। इस वर्ष बजट में हमने 35 हजार करोड़ रुपए सिर्फ एनर्जी ट्रांजिशन के लिए रखे हैं। हम हर साल इसको बढ़ा रहे हैं। ग्रीन ग्रोथ के जिस रास्ते पर भारत चल पड़ा है। यह दिखाता है कि हमारा इरादा क्या है। आज भारत के कुल मोबाइल उत्पादन में से 60 फीसदी से अधिक यूपी में होता है। देश के दो डिफेंस कॉरिडोर में से एक यूपी में है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विश्व बाजार में मोटे अनाज की पहचान बने, इसके लिए हमने इसको ’श्री अन्न’ का नाम दिया है। आज हमारा फोकस छोटे किसानों को ज्यादा साधन देने और उनकी इनपुट कॉस्ट घटाने पर है। इसलिए हम जैविक खेती को निरंतर प्रोत्साहन दे रहे हैं। 

इसके पूर्व आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम कहा कि निवेश के लिए इस समय यूपी से बेहतर जगह कोई नहीं है। सरकार ने ईज आफ डूइंग बिजनेस को लेकर अच्छा काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कहते हैं कि यूपी और योगी बहुत हैं उपयोगी, यह बात बिल्कुल सही है मैं भी इससे अपनी सहमति जताता हूं। उत्तर प्रदेश से हमारे 70 दशक पुराने संबंध हैं। रेणूकोट में हमारी फ्लैगशिप कंपनी हिंडाल्को की सीमेंट फैक्ट्री है। यूपी में आदित्य बिड़ला ग्रुप के 7 से अधिक बिजनेस हैं। 13000 लोग काम करते हैं। मैं यूपी में 25000 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव करता हूं।

कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मशहुर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि अगले 4 साल में रिलायंस यूपी में 75 हजार करोड़ रूपए का निवेश करेगी। 10 जीडब्लू की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का प्लांट स्थापित करेंगे। यह प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी परियोजना होगी। रिलायंस की यूपी में बायो-गैस एनर्जी बिजनेस में उतरने की तैयारी है। 2023 के अंत तक यूपी के सभी शहरों में 5जी रोलआउट हो जाएगा। जिससे लगभग 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। नए भारत के लिए यूपी आशा का केंद्र बन गया है। नोएडा से गोरखपुर तक, लोगों में जोश और उत्साह है। यूपी का स्वर्णिम युग शुरू हुआ है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा कि यूपी में विकास की अपार संभावनाएं हैं। कृषि के क्षेत्र में प्रदेश पहले ही खुद को साबित कर चुका है। यहां की 24 करोड़ जनसंख्या प्रदेश की ताकत है। हम ग्रामीण और शहरी विकास को बढ़ावा देंगे। भारत को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में यूपी बड़ा योगदान दे सकता है। टाटा संस प्रदेश के विकास में सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही