विधानसभा सत्र: दूसरे दिन दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि

  • जनसेवक का जीवन संघर्षपूर्ण होता है: योगी आदित्यनाथ 

  • केशरी नाथ त्रिपाठी ने अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर देश को पहचान दिलाई: सतीश महाना 

  • नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की 

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में वर्तमान अट्ठारहवीं विधानसभा के तांबे विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा सदस्य राहुल प्रकाश कोल तथा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी सहित दिवंगत पन्द्रह पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद बाद सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। 

सदन में नेता सदन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के छानबे क्षेत्र के विधायक राहुल प्रकाश कोल व पूर्व अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी सहित सदन के पन्द्रह पूर्व सदस्यों के निधन की सूचना दी। 

योगी आदित्यनाथ ने अट्ठारहवीं विधानसभा के अपना दल एस के सदस्य रहे राहुल प्रकाश कोल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 2017 में भी अपनादल से निर्वाचित हुए थे और वर्तमान विधानसभा के भी सदस्य थे। राहुल के निधन पर उन्होने दुखद व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवक का जीवन संघर्षपूर्ण होता है। उसे पग-पग पर अग्नि परीक्षा देने पडती है। विधानसभा के लिए निर्वाचत होने से पहले छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हुए थे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के तीन बार अध्यक्ष तथा पश्चिम बंगाल सहित मिजोरम, मेघालय, बिहार के राज्यपाल रहे केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से राजनीति, साहित्य, विधा की अपूर्णीय क्षति हुई है। राजनीति के साथ-साथ उन्होंने साहित्य विधा में उल्लेखनीय योगदान किया। उन्होने हिन्दी संस्थान का कार्यकारी अध्यक्ष का भी दायित्व संभाला।  

विधानसभाध्यक्ष सतीश महाना ने राहुल प्रकाश कोल, पूर्व विधानसभाध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी, सहित पन्द्रह पूर्व विधायको के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी का राजनीति के साथ-साथ साहित्य में खासा दखल था। विधायिका के प्रति उन्होने समर्पित भाव से काम किया था। उन्होने साहित्य के जरिए अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर देश को पहचान दिलाई। उन्होने कहा कि विधानसभाध्यक्ष के आसन पर रहते हुए उनके प्रति संवेदनाव्यक्त करना उनके लिए कठिन साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी के साथ उन्हे कार्य करने का अवसर मिला है। 

श्री महाना ने कहा कि विधानसभाध्यक्ष के रूप में सदन के सदस्यों के प्रति अपनापन, स्नेह और समर्पण का भाव था। वे विराट व्यक्तित्व के धनी थे उन्हे चुनाव याचिकाओं का मर्मज्ञ माना जाता था। इसी के साथ विधानसभाध्यक्ष ने पूर्व सदन के पूर्व सदस्य रहे रामचन्द्र त्रिपाठी, बजेन्द्र प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश, जगन्नाथ सिंह परमार, त्रिलोकीराम, मथुराप्रसाद तिवारी, बजेन्द्र पाल सिंह, विजय बहादुर पाल, विक्रमाजीत मौर्य, सुंदरलाल दीक्षित, जसवीर सिंह, संजीव राजा, बनवारी लाल दोहरे, रामस्वरूप सिंह, के निधन के साथ दिवंगत सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। 

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी मौजूदा विधानसभा के सदस्य रहे राहुल प्रकाश कोल और विधानसभाध्यक्ष रहे केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर शोकव्यक्त करते हुए कहा कि राहुलकोल ने अपने समाज के उत्थान के लिए काफी काम किया। वे इस समाज के उन्नयन के लिए आखिर तक संघर्ष करते रहे। विधानसभा के तीन बार पूर्व अध्यक्ष रहे केशरी नाथ त्रिपाठी के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होने राजनीति के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में उनकी खासी ख्याति थी। 

अपनादल एस विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने विधानसभा सदस्य रहे राहुल प्रकाश कोल के निधन को प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ अपना दल के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होने कहा कि राहुल कोल उनके दल के उपनेता भी रहे थे। उनकी अपने निर्वाचन क्षेत्र के अलावा आस-पास के क्षेत्रों में काफी लोकप्रियता थी। आशीष पटेल ने विधानसभाध्यक्ष रहे केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर उन्होने दलीय नेताओं से अपने को सम्बद्व करते हुए कहा कि उन्हे विधायी और संसदीय कार्य का अच्छा अनुभव था।

राष्ट्रीय लोकदल के राजपाल वालियान, निषाद पार्टी विधानमडल दल के नेता कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, बसपा विधानमंडल के नेता उमाशंकर सिंह, सुभासपा के वरिष्ठ सदस्य जगदीश नारायण राय, ने भी राहुल प्रकाश कोल, केशरी नाथ त्रिपाठी सहित पन्द्रह पूर्व विधायकों के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही