विधानसभा अध्यक्ष ने महाशिवरात्रि के पर जनमानस के सुख-समृद्धि की कामना की है

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने सन्देश में कहा है कि महाशिवरात्रि भारत के अध्यात्मिक उत्सवों में सबसे महत्वपूर्ण है। भगवान शिव के रुद्र नाम का उल्लेख वेदों में मिलता है। इस दिन शिव-भक्त शिव मंदिरों में बेल-पत्र आदि चढ़ाकर जलाभिषेक करते हैं। धार्मिक, आध्यात्मिक दृष्टि से इस पर्व का बहुत महत्व है। श्री महाना ने महाशिवरात्रि के अवसर पर समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि की कामना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही