बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आईटी का छापा दूसरे दिन भी जारी

  • आयकर अधिकारियों का सहयोग करने के लिए बीबीसी ने अपने कर्मचारियों को मेल किया
  • बीबीसी ने कहाः भारत में बीबीसी का संस्थागत स्ट्रक्चर, गतिविधियां, संस्थान और कार्य के बारे में जांच के दायरे में आता है
  • यह अघोषित आपात काल हैः कांग्रेस
  • बीबीसी का प्रचार और कांग्रेस का एजेंडा एक ही हैः गौरव भाटिया प्रवक्ता बीजेपी

नई दिल्ली (नागरिक सत्ता)। बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा आज दूसरे दिन भी चल रहा है। बीबीसी ने आयकर विभाग के अधिकारियों का सहयोग करने के लिए अपने सभी कर्मचारियों को मेल भेजा है। आयकर विभाग के अधिकारी सभी कम्प्यूटर और लैपटाप का सर्वे कर रहे हैं। बीबीसी ने अपने कर्मचारियों से यह भी कहा है कि कर्मचारियों की व्यक्तिगत आय आईटी के सर्वे के दायरे के बाहर है इसकी जानकारी देने से वे मनाकर सकते हैं। 

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन ब्रिटिश सरकार की संस्था है इसे एक रॉयल चार्टर के तहत वर्ष 1927 में शुरू किया गया था। बीबीसी का मुख्यालय लंदन में है और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के तहत दिल्ली ऑफिस को संचालित किया जाता है। यह 40 भाषाओं में खबरें प्रसारित करता है। ब्रिटेन की संसद ग्रांट के जरिए इसकी फंडिंग करती है। इसका मैनेजमेंट फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ ऑफिस के जरिए होता है। यह डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स विभाग के तहत काम करती है। 

बीबीसी ने अपने कर्मचारियों से यह भी कहा है कि भारत में बीबीसी का संस्थागत स्ट्रक्चर, गतिविधियां, संस्थान और कार्य के बारे में सवाल करना जांच के दायरे में आता है और ऐसे सवालों के जवाब ईमानदारी से दें। आयकर अधिकारियों का सहयोग करें। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बीबीसी पर अंतर्राष्ट्रीय कर में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। बीबीसी ने भारत में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद के लिए हेल्पलाइन भी एक्टिवेट की है।

कांग्र्रेस ने इसे अघोषित आपातकाल कहा है। कांग्रेस का आरोप है कि बीबीसी के ऑफिसों पर कार्रवाई   पीएम नरेन्द्र मोदी पर बनी उसकी डॉक्यूमेंट्री की वजह से है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि सरकार की नीतियों या सत्ताधारी दल की आलोचना करने वाले प्रेस संस्थानों के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल उन्हें डराने या परेशान करने के लिए किया जाता है।

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 1970 में इंदिरा गांधी ने एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीबीसी पर बैन लगा दिया था कांग्रेस शायद यह भूल गयी है। उन्होंने कहा आयकर विभाग के छापे को कानून के तहत बताया। गौरव भाटिया ने यह भी कहा कि बीबीसी दुनिया का सबसे ’भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन’ बन गया है। दुर्भाग्य से बीबीसी का प्रचार और कांग्रेस का एजेंडा एक ही है।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही