ब्रजेश पाठक के बयान पर भड़के सपाई, रात 12:17 बजे तक चली सदन की कार्यवाही

  • सपा को नकली समाजवादी पार्टी कहने पर शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सदस्यों ने सदन में किया हंगामा

  • देर रात 12:17 बजे तक चली सदन की कार्यवाही

उपमुख्यमंत्री के बयान पर हंगामा करते सपा के नेता 

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। आज विधानसभा सत्र के 5वें दिन की शुरुआत भी हंगामेदार रही। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई और लगातार 12:17 बजे तक चली। सदन में समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव के स्वास्थ्य विभाग की बदहाली के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सदन में कहा कि इस सरकार में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था बहुत सुदृढ़ हुई है। हर आदमी को आसानी से ईलाज मिल रहा है। जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब स्वास्थ्य विभाग को लूट का अड्डा बना दिया गया था। समाजवादी पार्टी की सरकार में जितने घोटाले हुए उतना भ्रष्टाचार किसी सरकार में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आप लोग असली समाजवादी नहीं हैं। लाल टोपी में अराजकतावादी है। ढोंगी और नकली हैं।

ब्रजेश पाठक के इस बयान के बाद शिवपाल यादव की अगुवाई में सपा और रालोद विधायकों ने हंगामा करते हुए वेल में आ गए। स्वास्थ्य मंत्री चोर है की नारेबाजी करने लगे।

ब्रजेश पाठक के बयान पर शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा के लोग गमछा टोपी और तिलक लगाते हैं। हमने कभी कमेंट नही किया। आपको हमारी लाल टोपी के बारे में पता नहीं है यह समाजवाद की पहचान है। जिला अस्पताल दलालों का अड्डा बन गया है। छापा मंत्री ने छापे बहुत मारे लेकिन गंदगी और भ्रष्टाचार नहीं दिखा। अगर बजट का आधा हिस्सा भी खर्च कर लेते तो अस्पतालों की सूरत बदल जाती।

शिवपाल ने कहा कि सरकार के कागजों में स्वास्थ्य महकमा बिल्कुल चमक गया है। लेकिन असलियत में स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर पर चल रहा है। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड में वसूली होती है। हमारे ब्लॉक में 6 साल पहले सीएचसी बनी थी। अभी तक वहां स्टॉफ नर्स, डॉक्टर, वार्डब्यॉय की नियुक्ति नहीं हुई है। कई बार हमने चिट्ठी लिखी। छापा मार मंत्री अफसरों का दरबार बहुत लगाते हैं। लेकिन इसका कोई असर अस्पतालों की व्यवस्था पर दिखाई नहीं पड़ रहा है।

रात 12.17 बजे तक चली सदन की कार्यवाही 

सदन की कार्यवाही 12:17 तक चली जिसमें लगभग 125 सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर राज्यपाल के अभिभाषण एवं अपने क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को मुखरित होकर उठाया। देर रात चर्चा के दौरान अट्ठारहवीं विधानसभा में ऐसा पहली बार हुआ है जिसमें अधिष्ठाता के रूप में अध्यक्ष विधानसभा के सहयोग के लिए डॉ मंजू सिवाच पंख, पंकज सिंह, मनीष असीजा, रणजीत सरोज, राकेश प्रताप सिंह ने सदन के संचालन में सहयोग किया। देर रात तक करीब एक सौ 25 से अधिक सदस्यों ने चर्चा में भाग लेते हुए अध्यक्ष विधानसभा का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही