एम्स एवं खाद कारखाना के उद्द्याटन समारोह में भाग लेंगे हजारों कार्यकर्ताः नीरज शाही

 हियुवा के मासिक बैठक सम्पन्न

देवरिया (नागरिक सत्ता)। हिन्दू युवा वाहिनी जनपद देवरिया की मासिक बैठक में सात दिसम्बर को गोरखपुर में होने वाले एम्स एवं खाद कारखाना के उद्द्याटन समारोह को एतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए हियुवा जिला संयोजक एवं लाल बहादुर गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने सभी कार्यकर्ताओं से आहवान करते हुए कहा की आगामी 7 दिसम्बर को होने वाले एम्स व खाद कारखाना का लोकापर्ण जनसभा को ऐतिहासिक को बनाने के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस जनसभा में हजारों की संख्या में स्वयं पहुंचनें एवं जो नागरिक एवं किसान जाना चाहते हैं उनकी मद्द करते हुए उन्हें जनसभा तक पहुंचाने का कार्य करें। श्री शाही ने कहा कि अबकी बार पुनः योगी सरकार बनानें में पूरे जी जान से कार्य करने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने कहा की अब समय आ गया है हियुवा कार्यकर्ता अपने जोश के साथ 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें। 

बैठक में विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता संग चन्द्र प्रकाश मिश्र व महामंत्री संदीप कुमार पाण्डेय को अंगवस्त्र देकर सम्मनित किया गया, प्रिंस मोदनवाल को गौरी बाज़ार नगर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया, बैठक के उपरान्त राज सिंह कुशवाहा का  निधन सहित, अजय तिवारी के पिताजी, विजय प्रताप पर्वत के माताजी के निधन पर 2 मिनट का शोक व्यक्त किया गया।

मासिक बैठक में नीरज शाही, सुबाष तिवारी, बृजेश तिवारी, दीपक सिंह गब्बू, दिलीप सिंह बघेल, नीरज श्रीवास्तव, धनवंत सिंह, शैलेन्द्र सिंह, करुणेश राय, गुड्डू पहलवान,    घनश्याम मणि, अरुण सिंह, विनोद ठठेरा, देवी शरण जायसवाल, विजय पंडित, घनश्याम मध्देशिया, अजय वर्मा, प्रतीक राय, संदीप तिवारी, योगेश्वर उपाध्याय, रमेश मौर्या, अभिमन्यु सिंह, राणा सिंह सैथवार, बबिश चौबे, मृत्युंजय दुबे, नितिन दुबे, सर्वजीत प्रजापति, अशोक यादव, प्रेम प्रकाश चौरसिया, प्रमोद राय, अजय चौहान, मुकेश विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, बच्चा सिंह, उग्रसेन सिंह, प्रिंस मोदनवाल, ओम प्रकाश मिश्र, सुबाष गुप्ता, संदीप मणि, गुड्डू श्रीवास्तव, जितेन्द्र पाण्डेय, महंथ परमेश्वर दास, नवीन यादव, राजन मध्देशिया, संतोष सिंह, अभिषेक राज ठाकुर, विपिन कुशवाहा, गोविन्द गुप्ता, सत्यम पाण्डेय, राम शरण गोंड, सत्यपाल कुशवाहा, विश्राम मणि, टार्जन यादव,  प्रिंस जायसवाल आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही