एमएलसी शतरुद्ध प्रकाश ने थामा कमल का दामन

 वर्ष के आखिरी दिन भाजपा ने समाजवादी पार्टी का बड़ा विकेट गिराया

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। वर्ष 2021 के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य शतरुद्ध प्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। साल के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी का बड़ा विकेट गिरा दिया। आज प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं जोइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने एमएलसी शतरुद्ध प्रकाश भारतीय जनता पार्टी सदस्यता ग्रहण कराई। 

वाराणसी के रहने वाले एमएलसी शतरुद्ध प्रकाश वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो से बहुत प्रभावित हैं। प्रेस वार्ता के दौरान उनको पार्टी में शामिल कराया गया। वाराणसी से लेकर उत्तर प्रदेश तक की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। बड़े समाजवादी नेताओं के वे नजदीकी रहे। जिनमें मुलायम सिंह यादव, जनेश्वर मिश्र, राज नारायण जैसे नाम शामिल हैं। उनकी जॉइनिंग के मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी अब और मजबूत होगी। 

शतरुद्ध प्रकाश ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों व वाराणसी की जनता के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किए गये कार्यों से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर से भारतीय जनता पार्टी में दूसरे दलों के लोग जब शामिल होते हैं तो उनके साथ कई अन्य नेता भी पार्टी की सदस्यता लेते हैं। मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ मैंने अकेले ही भाजपा की सदस्यता ली है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के साथ हमेशा जुड़े रहने और पार्टी को विधानसभा चुनाव 2022 में जबरदस्त जीत दिलाने के लिए प्रयासरत रहने का ऐलान किया। 

शतरुद्ध प्रकाश बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। उनकी विद्वता काफी प्रख्यात है। वह समय समय पर किसानों मजदूरों के आंदोलनों से जुड़े रहे और उन्होंने गरीबों की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाई थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उनके पार्टी में आने से हमारी ताकत वाराणसी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मजबूत हुई है। जिससे हम को 2022 विधानसभा चुनाव में बहुत लाभ मिलेगा और हम पिछली बार से ज्यादा बड़ी जीत दर्ज करेंगे। शतरुद्ध प्रकाश का एमएलसी का कार्यकाल अगले वर्ष पूरा हो रहा है। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी में उनको अहम स्थान दिया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही