विधान सभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने विधान सभा की समितियों के साथ उद्घाटन बैठक की

अखिलेश पाण्डेय

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने आज उ०प्र० विधान सभा की प्रश्न एवं संदर्भ, आवास संबंधी संयुक्त समिति, विशेषाधिकार व विधान पुस्तकालय समिति की उद्घाटन बैठक में पदेन सभापति के रूप में भाग लिया। उद्घाटन बैठक समिति के सभी सदस्य व प्रमुख सचिव विधान सभा ने श्री अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

उपाध्यक्ष ने समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधान सभा की समितियाँ सदन का लघु स्वरूप होती हैं। जिस प्रकार सदन चलता हैं, उसी प्रकार समितियां भी अपना कार्य संचालन करती है। विधान सभा के विशेषाधिकार एवं उन्मुक्तियाँ इन समितियों में भी लागू होती है। सदन के चलने पर समिति के सदस्यों को विशेषाधिकार प्राप्त होता है।    

विधान सभा उपाध्यक्ष ने कहा कि यहां पर सत्ता और विपक्ष में विभेद नहीं होता है। सभी मिलकर एक पक्ष होते है। सभी सदस्य शासन के अधिकारियों के साथ तर्क प्रतितर्क के माध्यम से प्रस्तुत विषय की गम्भीरता पर विचार करते है। समितियों के सभी सदस्य मर्यादा में अपनी बात कहकर सरकारी तंत्र को जवाबदेह बना सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही