कैप्टन वरूण सिंह के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं विधान परिषद के सभापति ने शोक व्यक्त किया

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन का संदेश जानकार बेहद दुःख व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी बहादुरी हमारे जवानों को प्रेरित करती रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। श्री दीक्षित ने कहा कि असीम पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। पूरा देश उनके दुख में भागीदार है।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले थे। उनका इलाज वेलिंग्टन के अस्पताल में चल रहा था। बेंगलुरु और पुणे के डॉक्टर इनका इलाज कर रहे थे। वरुण ग्रुप कैप्‍टन अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट रहे हैं। अभिनंदन वर्धमान ने ही 27 फरवरी 2019 को भारत की सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ा था। कैप्टन वरुण सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ था. उनकी उम्र 42 साल थी। उनके पिता कृष्ण प्रताप सिंह सेना में कर्नल पद से रिटायर्ड हुए थे। वरुण के छोटे भाई तनुज सिंह मुम्बई में नेवी में हैं। उनकी पत्‍नी गीतांजली एक बेटा रिद रमन और बेटी आराध्या हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में  घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन के बारे में जानकर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उपाध्यक्ष विधानसभा ने कहा है कि वे सच्चे योद्धा थे। ईश्वर उनकी वीर आत्मा को शांति और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हताहत हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन के संदेश से दुखी हैं। श्री चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह वीर आत्मा को शांति और उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर से घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन का संदेश जानकार हार्दिक  दुःख व्यक्त किया है। सभापति विधान परिषद ने कहा कि उनकी बहादुरी हमारे जवानों को प्रेरित करती रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। सभापति विधान परिषद ने कहा कि असीम पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। पूरा देश उनके दुःख में भागीदार है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही