अम्बरीष एवं प्रज्ञा एक दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधे

लखनऊ/ फिरोजाबाद (नागरिक सत्ता)। देवरिया जनपद के निवासी डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी एवं डॉ सुषमा त्रिपाठी के कनिष्ठ पुत्र मुंसिफ मजिस्ट्रेट अम्बरीष एवं डॉ अमरनाथ पांडेय एवं श्रीमती सुनीता की पुत्री मुंसिफ मजिस्ट्रेट प्रज्ञा एक दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधे। 12 दिसंबर को फिरोजाबाद के मशहूर एफएम रायल वैवाहिक स्थल पर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सात फेरे लेकर सात जन्मों तक एक दूसरे के सुख दुख में साथ निभाने की कसमें खाईं।

इस पावन अवसर पर जिला जज, न्यायिक सेवा के तमाम अधिकारी, प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों सहित वरिष्ठ पत्रकार डॉ शैलेश पांडेय, शैलेश नाथ त्रिपाठी, राकेश नाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश पाण्डेय सहित शहर के तमाम संभ्रांत लोगों ने नव वर-वधू को आजीवन सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही