यूपी रोडवेज के कर्मचारी नेताओं ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य को कर्मचारीयों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार एवं कर्मचारी नेता वसीम सिद्दिकी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज घोषित करने, संविदा चालकों एवं कम्प्यूटर आपरेटर को नियमित करने एवं मृतक आश्रितों को नियुक्ति प्रदान करने की मांग सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। उपमुख्यमंत्री ने यूनियन की मांग पर विचार करते हुए मांगपत्र को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया। 

क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि रोडवेज उत्तर प्रदेश सरकार का एक मात्र ऐसा उपक्रम है जिसमें प्रति दिन लाखों यात्री सुगमतापूर्वक सुरक्षित यात्रा करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड का लाकडाउन हो या किसी आपदा की घड़ी हो परिवहन निगम और उसके कर्मचारी हमेशा सरकार के साथ खड़ा होकर मुसीबत में फंसे लोगों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने का काम किया है। 

रुपेश कुमार ने कहा कि परिवहन निगम में नियमित कर्मचारियों की संख्या घटती जा रही है, इसकी मुख्य वजह नहीं होना है। निगम के वह कर्मचारी जो ड्यूटी करते हुए विभिन्न दुर्घटनाओं में अपने प्राण त्याग दिए, उनके आश्रित आज भी नियुक्ति आस में भटक रहे हैं। इन्हीं तमाम समस्याओं को लेकर एक मांगपत्र उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को दिया गया है। उन्होंने यूनियन की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही