आईईटी की छात्रा मेहा शुक्ला गूगल स्कॉलरशिप फ़ॉर वीमेन के लिए चयनित

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) लखनऊ की छात्रा मेहा शुक्ला को गूगल के द्वारा स्कालरशिप प्रदान की गई है। मेहा संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। मेहा को गूगल ने गूगल स्कॉलरशिप फ़ॉर वीमेन के लिए चयनित किया है। 

मेहा शुक्ला

गूगल के द्वारा पूरे एशिया में टॉप लगभग 50 छात्राओं को यह स्कालरशिप प्रदान की जाती है। इस स्कालरशिप के अंतर्गत गूगल मेहा को 1 हजार डॉलर की स्कालरशिप प्रदान करेगा। 

संस्थान के निदेशक प्रो विनीत कंसल ने बताया कि गूगल के द्वारा प्रदान की जाने वाली यह विश्व की अत्यन्त प्रतिष्ठित स्कालरशिप है। उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि संस्थान की छात्रा को इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में संस्थान की दो छात्राओं को संयुक्तराज्य अमेरिका की मॉर्गन स्टैनले इंटर्नशिप के लिए चयनित किया गया था। उन्होंने कहा कि संस्थान के संकाय सदस्य इस भी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। 

इसके साथ ही साथ उन्होंने जानकारी दी कि, एमएचआरडी भारत सरकार के आईआईटी मुंबई द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम 'ई-यंत्रा' के रोबोटिक्स कॉम्पटीशन में आईईटी लखनऊ की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतिस्पर्धा में मेहा शुक्ला के साथ अविरल सिंह, अनमोल शर्मा और अपर्णा गुप्ता ने प्रतिभाग किया था। उन्होंने कहा कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा की सुनिश्चितता के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नवाचारों के लिए सफल प्रयास किये जा रहे हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही