विधानसभा अध्यक्ष एवं विधान परिषद के सभापति ने दी चैत्र रामनवमी की शुभकामनाएं

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश विधान के अध्यक्ष सतीश महाना ने चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनायें दी है। श्री महाना ने अपने सन्देश में कहा है कि भगवान श्रीराम के जन्म का उद्देश्य मानव का कल्याण करना, मानव समाज के लिये एक आदर्श पुरुष की मिसाल पेश करना और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करना था। यहां धर्म का अर्थ किसी विशेष धर्म के लिये नहीं बल्कि एक आदर्श कल्याणकारी समाज की स्थापना से है। भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी माना जाता है। रामनवमी पर्व का महत्व प्रचीन काल से ही धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा है।

सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिहं

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिहं ने चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनायें दी है। सभापति विधान परिषद ने कहा कि यह पर्व भारत में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। रामनवमी एक लोकप्रिय हिन्दू त्योहार है। यह त्योहार आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्म के उपलक्ष्य मे मनाया जाता है। रामनवमी का त्योहार न केवल भारत के लोगों के द्वारा बल्कि दुनिया के अन्य भागों में रहने वाले हिन्दु समुदाय द्वारा आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर कई श्रद्धालु उपवास भी रखते है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही