‘द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव’ के अंतर्गत ‘रंग-रंगीली सहेली’ का आयोजन

  • नव अंशिका फाउंडेशन के कार्यक्रम में गूंजा गीत ‘होली खेले चारों भइया’ 
  • 29 मार्च को पुरुषों के क्षेत्र में नाम अर्जित करने वाली महिलाओं को ‘नव अंशिका सर्वश्री सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा


नागरिक सत्ता, लखनऊ । द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नव अंशिका महिला माह मनाया जा रहा है। इस कड़ी में चौथे शुक्रवार 22 मार्च को गोमती नगर रेल विहार के मंदिर परिसर में “रंग-रंगीली सहेली” का आयोजन किया गया। इस क्रम में 29 मार्च को पुरुषों के क्षेत्र में नाम अर्जित करने वाली महिलाओं को “नव अंशिका सर्वश्री सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा।

यह आयोजन गोमतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ था इसलिए सबसे पहले “होली खेले मसाने में” लोकगीत के माध्यम से शंकर जी को नमन किया गया। बात होली की हो ओर मथुरा-वृंदावन की चर्चा न हो ऐसा कैसे हो सकता है। इसलिए भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण जी को समर्पित “होली खेल रहे नन्द लाल गोकुल की कुंज गलियो में” होली गीत गाया गया। प्रथम देव भगवान गणपति को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए मंडली ने “गौरी के लाला” गीत सुनाया।

पांच सौ वर्षोँ के लम्बे इंतजार के बाद अयोध्या धाम में भगवान राम का भव्य मंदिर आकार ले रहा है। ऐसे में प्रभु राम की होली की चर्चा भी आम हो चली है। गायक मंडली में शामिल लाली, रेनू जोशी, नीशू, रेखा शर्मा, डॉ शालिनी दत्त, प्रीति शर्मा, नीरा लोहानी, मंजु विष्ट, प्रतिमा मायर, सावित्री, देवी, नम्रता सिंह, पुष्पा वर्मा, रचना, सिंह, प्रभा मायर, गरिमा, श्रीवास्तव, अंशिका त्यागी, पूर्णिमा पांडे, लाली के दल ने विशेष रूप से “होली खेले चारो भइया” गीत सुनाया। इस मधुर गीतों पर बालिका मिष्ठी सिंह सहित अन्य ने उत्साह के साथ भाव नृत्य कर प्रशंसा हासिल की।

नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नव अंशिका महिला माह की शुरुआत शुक्रवार 1 मार्च से की गई, क्यों कि इस साल महिला दिवस शुक्रवार को मनाया जा रहा है इसलिए मार्च माह के सभी पांचों शुक्रवारों को “मिशन शक्ति” को समर्पित प्रेरक कार्यक्रम “द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव” के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे हैं। इसमें विभिन्न वर्गों से सम्बंध रखने वाली यूपी की सशक्त बेटियों को शामिल किया जा रहा है। इसके तहत 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। 1 मार्च को महिला माह के प्रथम सोपान के अंतर्गत गोमती नगर के रेल विहार कालोनी घरों में काम करने वाली महिलाओं को “नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान” दिया गया। 

इस क्रम में दूसरे शुक्रवार 8 मार्च, महिला दिवस पर चूंकि शिवरात्रि महापर्व भी था इसलिए उस दिन “शिव की शक्ति” थीम पर कार्यक्रम हुआ। तीसरे शुक्रवार 15 मार्च को शिक्षा, खेल, कला आदि क्षेत्र में यश अर्जित करने वाली “यूपी की सशक्त बेटियों” को “नव अंशिका तेजस्वनी सम्मान” से अलंकृत किया गया। चौथे शुक्रवार 22 मार्च को “रंग-रंगीली सहेली” के बाद अब अंतिम शुक्रवार 29 मार्च को पुरुषों के क्षेत्र में नाम अर्जित करने वाली महिलाओं को “नव अंशिका सर्वश्री सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा। संयोजक मंडल में शामिल दबीर सिद्धिकी ने बताया कि “शक्तिस्वरूपा उत्सव” के लिए हेल्पलाइन का नम्बर 9721700025 है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही