नव अंशिका सर्वश्री सम्मान के साथ द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव का हुआ समापन

  • द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के तहत मार्च माह के हर शुक्रवार को मनाया गया महिला दिवस 
  • निराला नगर के जेसी गेस्ट हाउस में हुए आयोजन में सामाजिक संदेश सेवा संस्थान की हुई प्रभावी प्रस्तुति


लखनऊ। द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नव अंशिका महिला माह की अंतिम कड़ी में “नव अंशिका सर्वश्री सम्मान” वितरित किया गया। निराला नगर के जेसी गेस्ट हाउस में हुए इस भव्य सम्मान समारोह में संस्कृति विभाग के सहयोग से सामाजिक संदेश सेवा संस्थान के द्वारा फूलों की होली की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र बनी। सम्मान समारोह में बतौर मेहमान-ए-खास के वरिष्ठ समाज सेवी अर्पणा यादव और नर्मता पाठक, इंकमटैक्स ऑफिसर सूर्यकांत मिश्रा सहित भातखंडे विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ पूर्णिमा पाण्डेय भी मौजूद थीं। 

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान में जौंनपुर स्वास्थ्य विभाग की आशा संगिनी सरिता पाण्डेय, उन्नाव उत्तर प्रदेश पुलिस की वरिष्ठ उपनिरीक्षक रीना पाण्डेय मिश्रा, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रुचि खरे, भारतीय रेलवे की राजपत्रित अधिकारी मंजू चक्रवर्ती, किंग कन्स्ट्रक्शन की संजना सिंह संजू, सैस हुंडई की ब्रांच हैड चंचला सचदेवा, वाहन चालक अंजू और रेल विहार कॉलोनी की वरिष्ठ समाज सेवी रेखा शर्मा का अभिनंदन किया गया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के सहयोग से सामाजिक संदेश सेवा संस्थान की ओर विशाल अरुण के दल ने “होली खेलो तू जमकर घूंघट वाली” पर फूलों की होली का सजीव नजारा उपस्थित कर दर्शकों को जोश से लबरेज कर दिया। वही श्वेता की दिलकश प्रस्तुति के बाद शिक्षा अग्रवाल ने भी मधुर होली गीत पर प्रभवी कथक प्रस्तुति खासी सराही गई। भातखंडे की डॉ रुचि खरे के निर्देशन में पदम विभूषण पंडित बिरजू महाराज द्वारा रचित और स्वरबद्ध भगवान कृष्ण पर आधारित भजन श्री कृष्ण निरतत थुंगा थुंगा पर कनक कुलश्रेष्ठ और वैभवी मिश्रा ने  प्रभवी नृत्य पेश कर तालियां बटोरीं। श्रोताओं के आग्रह पर अर्पणा यादव ने ले चले हम राष्ट की और  गीत सुनाकर सबका दिल जीत लिया। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी, डॉ शशांक शेखर, शिखा श्रीवास्तव, नीमा पंत, मंजू बिष्ट, रचना सिंह, सावित्री देवी, सोनू  रेडियो जयघोष की एडमिन अंकिता पाण्डेय, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के प्रमुख अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे। इस सम्मान समारोह में मिठाईवाला और गुडबेकरी सहित अन्य संस्थानों का भी सहयोग प्राप्त हुआ। 

नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नव अंशिका महिला माह की शुरुआत शुक्रवार 1 मार्च से की गई थी क्यों कि इस साल महिला दिवस शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इसलिए मार्च माह के सभी पांचों शुक्रवारों को, “मिशन शक्ति” को समर्पित प्रेरक कार्यक्रम “द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव” के अंतर्गत आयोजित किये गए। इसमें विभिन्न वर्गों से सम्बंध रखने वाली यूपी की सशक्त बेटियों को शामिल किया गया। यह कार्यक्रम 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को हुए। एक मार्च को महिला माह के प्रथम सोपान के अंतर्गत गोमती नगर के रेल विहार कालोनी घरों में काम करने वाली महिलाओं को “नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान” दिया गया। इस क्रम में दूसरे शुक्रवार 8 मार्च, महिला दिवस पर चूंकि शिवरात्रि महापर्व भी था इसलिए उस दिन “शिव की शक्ति” थीम पर कार्यक्रम हुए। तीसरे शुक्रवार 15 मार्च को शिक्षा, खेल, कला आदि क्षेत्र में यश अर्जित करने वाली “यूपी की सशक्त बेटियों” को “नव अंशिका तेजस्वनी सम्मान” से अलंकृत किया गया जबकि चौथे शुक्रवार 22 मार्च को “रंग-रंगीली सहेली” का आयोजन किया गया। अंतिम शुक्रवार 29 मार्च को पुरुषों के क्षेत्र में नाम अर्जित करने वाली महिलाओं को “नव अंशिका सर्वश्री सम्मान” से अलंकृत किया गया। संयोजक मंडल में शामिल दबीर सिद्धिकी ने बताया कि महिला माह के अंतर्गत सम्मानित होने वाली विभिन्न महिलाओं के साक्षात्कार द्वारा अब वर्ष पर्यंत सोशल साइट्स के माध्यम से अन्य महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही