प्रदेश में अपनी बेहतर छवि और पहचान बनाने का काम करें: सतीश महाना

  • हम सब अपने सम्मान के लिए नहीं बल्कि जनता के सम्मान के लिए काम करते हैं: सतीश महाना

नागरिक सत्ता, लखनऊ। संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत होटल सेंट्रम में अवध क्षेत्र के विधायकों को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी को खराब बताने का प्रयास न करें बल्कि खुद को अच्छा बताने का प्रयास करें। अपने अनुभव के आधार पर प्रदेश में अपनी बेहतर छवि और पहचान बनाने का काम करें। हम सब अपने सम्मान के लिए नहीं बल्कि जनता के सम्मान के लिए काम करते है। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों को एक दूसरे को समझने का अवसर मिलता है। पहले पूरे पांच साल हो जाते थें और विधायक एक दूसरे को पहचानते भी नहीं थें लेकिन इस तरह के कार्यक्रमों से एक सकारात्मक माहौल बनता है। जिसका लाभ प्रदेश की जनता को भी मिलता है। 

  • विधायिका से जोड़कर जनता को जानकारी हासिल कराने का प्रयास है: सतीश महाना 

उन्होंने कहा कि विधायिका के प्रति जो दशकों से नकारात्मक भाव बना हुआ है उसे खत्म करने का प्रयास कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। जनता को जोड़ने का प्रयास है जिससे विधायिका के बारे में लोगों जानकारी हासिल हो सके। श्री महाना ने अपने सम्बोधन में कहा कि अब धीरे धीरे आम जनमानस में विधायिका के प्रति बदलाव आ रहा है। विधानसभा मेे जो कुछ भी बललाव हो रहा है वह विधायिका की गरिमा बढ़ाने के लिए है। 

  • विधायक को अपनी गरिमा के अनुरूप ही कार्य करना चाहिए: मयंकेश्वर सिंह

इस मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि अगर विधायिका को अपनी गरिमा को बढ़ाना है तो उसे दूसरा कोई काम नहीं करना चाहिए। केवल जनसेवा ही करनी चाहिए। हम सबको भी अपनी गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। तभी उसे समाज में सम्मान मिलेगा। हम सबका विधायक होना एक समान योग्यता है।

  • अन्य विधायकों ने संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित किया और विधानसभा अध्यक्ष के प्रति जताया आभार

वरिष्ठ सदस्य अवधेश प्रसाद ने कहा कि विधायिका के प्रति जनआस्था आज भी कम नहीं हुई है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रति आभार जताया और कहा कि आपने विधायिका का सम्मान बढाने का काम किया है। लालजी वर्मा ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब विधायिका का सम्मान बढे़गा। रमापतिशास्त्री ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य एक ऐसी मिसाल पेश करें जिससे कार्यकर्ताओं के साथ अधिकारियों और विधायिका का सम्मान बना रहे। 

  • इन विधायकों ने भी अपने अपने विचार और सुझाव को रखा

संवाद कार्यक्रम में उपस्थित प्रेम नारायण पांडेय, प्रभात कुमार वर्मा, जीत लाल पटेल, राकेश कुमार वर्मा, विनोद सिंह, राज प्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा, त्रिभुवन दत्त, राकेश पांडेय, अमरेश कुमार, वेंकटेश्वर शरण सिंह, राकेश प्रताप सिंह, मनोज कुमार पांडेय, सकेंद्र प्रताप वर्मा, गौरव कुमार, दिनेश रावत, अवधेश प्रसाद, वेद प्रकाश गुप्ता, अभय सिंह, राम मूर्ति बर्मा, समेत अन्य विधायकों ने अपने विचार और सुझावों को रखा। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे भी उपस्थिति रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही