लगभग 2 लाख करोड़ रुपए का निर्यात कर रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारम्भ किया 
  • मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्रदान किया
  • उत्तर प्रदेश दिवस प्रधानमंत्री के विजन को जमीनी धरातल पर उतारने का सशक्त माध्यम बना : मुख्यमंत्री


नागरिक सत्ता, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अवध शिल्प ग्राम में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसरो की वैज्ञानिक डॉ रितु करिधल श्रीवास्तव तथा उद्यमी नवीन तिवारी को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्रदान किया। उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा ओडीओपी योजना के अन्तर्गत 5-5 हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों को टूलकिट का वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने एमएसएमई पुरस्कार के अन्तर्गत 1 उद्यमी को उत्तर प्रदेश उद्यमी पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने सूक्ष्म उद्यम श्रेणी, लघु उद्यम श्रेणी, मध्यम उद्यम श्रेणी तथा सर्वश्रेणी के अन्तर्गत 1-1 उद्यमी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। 


मुख्यमंत्री ने विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार के अन्तर्गत 4 लाभार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने एक हस्तशिल्पी को दक्षता पुरस्कार प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने 3 बुनकरों को संतकबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार तथा 3 उद्यमियों को ईको एवं हेरिटेज टूरिज्म पुरस्कार वितरित किये। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के 6 विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। 

मुख्यमंत्री ने ओडीओपी उत्पादों की ई-मार्केटिंग के लिए ‘ओडीओपी मार्ट पोर्टल’ को लॉन्च किया। झांसी, अयोध्या, लखनऊ, पूर्वांचल तथा ब्रज सहित जम्मू-कश्मीर के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया।


इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह, विधायक नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह, जयदेवी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, मोहसिन रजा, लालजी प्रसाद निर्मल, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह, सलाहकार मुख्यमंत्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम, सूचना निदेशक शिशिर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को जमीनी धरातल पर उतारने का सशक्त माध्यम बना है। आज हम 7वें उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं। यह वर्ष बहुत महत्वपूर्ण है। सप्तपुरियों में से एक अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम 500 वर्षों के लम्बे इन्तजार के बाद अपने स्वयं के धाम में विराजमान हुए हैं। उत्तर प्रदेश भारत का हृदयस्थल है। यह अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण केन्द्र बिन्दु रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही