राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजली
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शान्ति पाठ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों को भी सुना।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार