राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में उत्तर प्रदेश को संस्कृति, अध्यात्म, कला, साहित्य, स्थापत्य, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में देश को अभूतपूर्व उपलब्धियां व योगदान देने वाला प्रदेश बताया। उन्होंने प्रदेश को शिल्प, परंपरा, कौशल की विविधताओं से पूर्ण बताते हुए प्रदेश के चहुंमुखी विकास, उत्तरोत्तर प्रगति, निरंतर खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार