जिस घर पर बुजुर्गों का साया हो, वह घर हमेशा खुशहाल होता है: कासिम आबादी

  • बच्चों को ऐसी शिक्षा दें कि वे अपने बुजुर्गों का सम्मान करें: शमशाद अहमद

लखनऊ। पश्चिमी सभ्यता से प्रेरित होकर आज की युवा पीढ़ी अपने मां-बाप को अपने साथ रखना नहीं पसंद कर रही है। जिस मां-बाप ने अपना सब कुछ इन बच्चों पर निछावर किया आज वही बच्चा इन्हें एकाकी जीवन जीने के लिए विवश कर रहा है। जिस घर में बुजुर्गों का साया होता है वह घर हमेशा खुशहाल होता है। 

यह बात आज डीएसपी कासिम आबादी ने पंडित सत्यनारायण शिवाजी पुरम स्थित वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों से भेंट के समय कही। उन्होंने कहा कि आज माता-पिता हमारे लिए भगवान के समान है, जिस तरीके से हम अल्लाह और भगवान को मानते हैं उसी तरह हमें अपने माता-पिता को सम्मान देना चाहिए, उनकी सेवा करना चाहिए। बुजुर्गों की सेवा से बड़ा पुण्य कोई और कार्य नहीं होता है, हम जब अपने बुजुर्गों की सेवा करते हैं और उन्हें सम्मान देते हैं तो आशीर्वाद के तौर पर हमारे सर पर जब उनका हाथ होता है तो ऐसा लगता है की पूरी दुनिया हमें मिल गई है।

उन्होंने कहा कि बच्चों की पालन पोषण करने से लेकर उन्हें शिक्षित करने का दायित्व हमारे माता-पिता बहुत अच्छी तरीके से निभाते हैं इसी तरीके से हमारा दायित्व बनता है कि हमारे माता-पिता जब बुजुर्ग हो जाए तो हमें उनकी सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों के पास अपने माता-पिता के लिए समय नहीं है। वह उनका तिरस्कार करते हैं और उनके साथ ठीक ढंग से व्यवहार नहीं करते हैं उन्होंने कहा कि जितना भी आप लोगों का सम्मान और उनकी सेवा करेंगे उतना ही आपको आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर पूर्व जज शमशाद अहमद ने कहा की जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वह घर हमेशा खुशहाल होता है। उन्होंने कहा वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों की पीड़ा को देखकर मन द्रवित हो जाता है। उन्होंने कहा की बच्चों को ऐसी शिक्षा और संस्कार देना चाहिए कि वह अपने माता-पिता दादा- दादी की सेवा करें और उन्हें सम्मान दें। 

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जेपी पांडेय ने कहा शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार भी देना चाहिए कि वह अपने माता पिता और बुजुर्गों के साथ सम्मानजनक तरीके से पेश आए उनकी बात माने और उनकी सेवा करें। समाज सेवक तेज प्रकाश पांडेय ने डीएसपी कासिम आबदी एवं पूर्व जज शमशाद अहमद को गुलदस्ता देखकर उनका स्वागत किया और वृद्ध आश्रम में आने के लिए उनका आभार व्यक्त किया इस अवसर पर डीएसपी कासिम आबदी पूर्व जज शमशाद अहमद वरिष्ठ नेता जेपी पांडेय, राजेश राय धीरज तिवारी सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही