भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन ने सर्वाेदय अस्पताल फरीदाबाद को चुना स्वास्थ्य पार्टनर
लखनऊ। भारतीय बैडमिंटन संघ ने योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन 2024 एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 के लिए आधिकारिक स्वास्थ्य भागीदार के रूप में सर्वाेदय अस्पताल, सेक्टर 8, फरीदाबाद को चुना है। बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए केडी जाधव इनडोर हाल पूरी तरह से तैयार है और इसमें दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ी भाग लें रहे हैं। प्रतिष्ठित बैडमिंटन चौंपियनशिप वर्ल्ड टूर सुपर सर्किट का हिस्सा है, जिसे बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा स्वीकृत किया गया है।
- योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2024 एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500
सर्वाेदय हेल्थकेयर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने इस मुद्दे पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा हम योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2024 के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। लगातार पांच वर्षों तक उनके आधिकारिक स्वास्थ्य भागीदार के रूप में सर्वाेदय अस्पताल इस प्रतिष्ठित बैडमिंटन चौंपियनशिप के दौरान एथलीटों और दर्शकों का स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए शीर्ष स्तर की चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित है।
सर्वाेदय अस्पताल जो उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। 16 जनवरी, 2024 से स्थल पर एक पूर्ण चिकित्सा केंद्र लगाया हुआ है। यह केंद्र प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। इसके अतिरिक्त पुरुष और महिला फिजियोथेरेपिस्ट की सेवाओं के साथ साथ एम्बुलेंस सुविधाएं भी साइट पर उपलब्ध हैं।
भारतीय बैडमिंटन संघ ने सर्वाेदय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से पूरे सप्ताह चलने वाले आयोजन के दौरान व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का अनुरोध किया है, जिसमें यह सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया गया है कि चौंपियनशिप की मेजबानी एक मिसाल के तौर पर जानी जाए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार