उत्तर प्रदेश विधान सभा का एक गौरवमयी इतिहास है: सतीश महाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान भवन पर डायनैमिक फसाड लाइटिंग के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा का देश की विधानसभाओं में अग्रणी स्थान है। इस विधानभवन का एक गौरवमयी इतिहास है। इसके शिलान्यास के इस वर्ष हम सौ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और आज इसका अलग ही एक सुंदर स्वरूप देखने को मिल रहा है।

श्री महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा को लेकर एक नया एप बनाया जा रहा है। इसमें उसके नए स्वरूप की जानकारी दी जाएगी। इसकी लांचिग जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा में अब नित नए प्रयोजन हो रहे हैं। विधानसभा का नया स्वरूप प्रकाश उज्जवलता और प्रसन्नता का प्रतीक है जिसके गवाह यहां उपस्थिति सभी लोग है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सौभाग्य से हम अपनी आजादी का 75वां वर्ष मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के अनुसार अगले आने वाले 25 वर्ष अमृतकाल के रूप में होगें। आजादी का जब हम सब शताब्दी वर्ष मनाएगें तो यह देश पुनः उन उंचाईयों पर होगा जिन उंचाईयों पर एक समय विश्व गुरू के रूप में स्थापित था। यह 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के नाते बेहद महत्वपूर्ण वर्ष है।

उन्होंने कहा कि आजादी के लिए वीर सपूतों ने अपने आपको न्यौछावर कर दिया। देश की आजादी के बाद उनके सपनों के अनुरूप देश को बना सके, यह हम सबका प्रयास होना चाहिए। जिन वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपने आपको न्यौछावर कर दिया, उनके सपनों के अनुरूप देश एवं प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में अब परिवर्तन देखने को मिल रहा है। श्री महाना जी ने कहा कि हमें सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिल रहे है। इसी तरह पर्यावरण के अर्न्तगत जिस तरह की चिंता होनी चाहिए उस पर भी चिंतन हो रहा है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन हेमन्त राव, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही