ITBP के जवानों द्वारा आजादी के 75वें वर्षगांठ पर फ्रीडम मैराथन का आयोजन: अवनीश अवस्थी ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में पूर्वी फ्रन्टियर मुख्यालय के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय मुख्यालय लखनऊ भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा फ्रीडम मैराथन का आयोजन किया गया। 

मैराथन रन का फ्लैग आफ 1090 चैराहा से मुख्य अतिथि अवनीश कुमार अवस्थी अपर मुख्य सचिव (गृह) उप्र शासन द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। इस मैराथन में लगभग 175 जवानों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भाग लिया। इस दौरान पूर्वी फ्रन्टियर ITBP के महानिरीक्षक संजय कुमार गुंज्याल (भापुसे), के. संजय कुमार (भा पु से), उप महानिरीक्षक क्षे.मु. लखनऊ एवं पूर्वी फ्रन्टियर मुख्यालय तथा ITBP की अन्य ईकाइयों के वरिष्ठ अधिकारीगण, हिमबीर, अन्य अतिविशिष्ट गणमान्य हस्तियां मौजूद रही। 

लखनऊ के 1090 चैराहा पर मुख्य अतिथि अवनीश कुमार अवस्थी के आगमन पर ITBP के जाॅज एवं पाईप बैण्ड प्लाटुन द्वारा राष्ट्रीय धुन के साथ-साथ संजय कुमार गुंज्याल ने एक पौधा देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया तद्पश्चात संबोधन भाषण प्रस्तुत किया जिसमें मैराथन आयोजन का उद्देष्य एवं ITBP के गठन एवं कर्तव्यों के सन्दर्भ में जानकारी दी। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अवनीश कुमार अवस्थी ने मैराथन में भाग ले रहे सभी पदाधिकारियों का हौसला अफजाही करते हुए ITBP के कार्यो की सराहना की एवं मातृभूमि की रक्षा के लिये सदैव तत्पर रहने तथा देश की आजादी के लिए अमर स्वतन्त्र सेनानियों, बलिदानियों की कुर्बानी को याद किया एवं भारत माता के जयकारों के साथ जवानों का हौसला बढ़ाते हुए मैराथन का शुभारंभ किया।   

मैराथन की शुरूआत 1090 चैराहा से होते हुए तेलीबाग, पीजीआई, मोहनलालगंज, क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ) ITBP जैंतीखेड़ा कैंप परिसर तक पूर्ण की गई। फ्रीडम मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के फिनिसिंग प्वाईट पर आते ही सभी पदाधिकारियों द्वारा तालीयों के साथ स्वागत किया गया। 

ITBP के बैन्ड प्लाटुन द्वारा 1090 चैराहे पर एवं क्षेत्रीय मुख्यालय(लखनऊ) जैंतीखेड़ा कैंप परिसर में देशभक्ति गीतों की धुन बजाई गयी जिससे वहाॅ उपस्थित सभी जनमानस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही