आईटीबीपी के जवानों ने निकाला गया तिरंगा यात्रा

लखनऊ। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 'आजादी का अमृत महोत्सव, के अन्तर्गत घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्वी सीमान्त मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल लखनऊ द्वारा राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं मर्यादा से सम्बंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी के क्रम में आज केन्द्रीय भवन अलीगंज, लखनऊ से अलीगंज ईलाके में आईटीबीपी पूर्वी फन्टियर लखनऊ के पदाधिकारियों द्वारा मोटर साईकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का फ्लैग ऑफ एस एल थाओसेन, महानिदेशक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा किया गया। मोटर साईकिल रैली केन्द्रीय भवन अलीगंज से शुरू होकर एलडीए स्टेडियम से होते हुए अलीगंज के विभिन्न ईलाकों से होती हुई केन्द्रीय भवन अलीगंज आकर समाप्त हुई। 

इस प्रकार की रैली के आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय ध्वज संहिता के विषय में आम नागरिकों को विस्तृत जानकारी देना तथा अपील करना कि इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर सभी अपने घरों एवं संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं तथा राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक स्वतंत्रता के पर्व को सम्मान एवं गरिमा के साथ मनाएं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही