एमएलसी भुपेन्द्र सिंह चौधरी यूपी भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

  • 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधान परिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह चौधरी को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह पश्चिम यूपी के बड़े जाट नेता माने जाते हैं और यूपी सरकार में पंचायती राज्य मंत्री भी हैं। भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर सीधे असर पड़ेगा। 

कृषि कानूनों से नाराज जाट किसानों को भी साधने की कोशिश की गयी है। इसके अलावा संगठन के साथ काम करने का भूपेंद्र चौधरी का अच्छा अनुभव है। संघ और संगठन भाजपा के साथ काम करते रहे हैं। इससे जाट और किसानों में भरोसा बनाए रखने में भाजपा कुछ हद तक सफल हो सकती है। भूपेंद्र चौधरी के लंबे संघर्ष का परिणाम है। भूपेंद्र सिंह चौधरी के नाम का ऐलान होते ही मुरादाबाद में जश्न का माहौल है। अब जब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के नजदीक होने पर श्री चौधरी को बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है, क्योंकि लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें यूपी से जाती हैं।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही