विधानसभा अध्यक्ष ने रक्षाबंधन पर प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने रक्षाबन्धन पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि रक्षा-बन्धन भारतीय लोक-जीवन की सुन्दर परम्परा का पवित्र एवं प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक है। भारतीय परंपरा में पुरोहित भी रक्षासूत्र बांधते हैं और जनमानस के दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना करते है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांध उनकी लंबी उम्र और उनके समृद्धि की कामना करती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही