लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से निकाला गया तिरंगा यात्रा

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, नेहरू युवा केन्द्र व भारत स्काउट और गाइड प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में निकाला गया तिरंगा यात्रा

प्रयागराज (नागरिक सत्ता)। देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के रूप में मना रहा है। 75वें स्वतंत्रता दिवस को और अधिक यादगार बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की है। 

13 से 15 अगस्त तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर राष्ट्रीय तिरंगे को गौरवमयी ऊर्जा के साथ फहराने के उद्देश्य के साथ आज सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, नेहरू युवा केन्द्र व भारत स्काउट और गाइड प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में स्वयं सेवकों द्वारा मम्फोर्डगंज स्थित भारत स्काउट गाइड परिसर से एक तिरंगा यात्रा निकाला गया।

तिरंगा यात्रा को प्रो अशोक कुमार पाण्डेय ईसीसी, कमलेश द्विवेदी सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर, कुबेर सिंह सेंटर हेड तथा जागृति पाण्डेय जिला युवा अधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में शामिल स्वयं सेवक “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झण्डा ऊंचा रहे हमारा”, “हम सबने यह ठाना है, हर घर तिरंगा फहराना है” जैसे नारे लगाते हुए आमजन से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और अपने घर में तिरंगा लगाने की अपील की गयी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही