देवरिया सदर ब्लॉक से आयोजित किया गया तिरंगा यात्रा

  • विभिन्न कस्बों और चौराहों पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा किया स्वागत

देवरिया (नागरिक सत्ता)। देवरिया में आज आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज शाही, ब्लाक प्रमुख पिंटू जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रामपुर कारखाना में विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा सदर ब्लॉक से शुरू होकर सोनुघाट होते हुए महुवानी, भीखमपुर रोड, मालवीया रोड होते हुए सदर ब्लॉक पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में व्यापारियों ने जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सुभाष चौक पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

तिरंगा यात्रा में राजेश मिश्रा, धनवंत सिंह, शैलेन्द्र सिंह, ओमकार मणि, अरुण कुमार राव,रोशन पाण्डेय, विनय कुमार श्रीवास्तव, वीरसेन राव,उदय सिंह, प्रमोद यादव, राजा सिंह सहित सदर ब्लॉके के सभी कर्मचारीयों ने भाग लिया। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही