तिरंगा यात्रा निकाल कर ‘हर घर तिरंगा‘ महाअभियान को सफल बनाने की अपील की

देवरिया (नागरिक सत्ता)। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश भर में चलाए जा रहे महाअभियान हर-घर-तिरंगा के तहत देवरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में आज देवरिया के बैतालपुर मण्डल में कार्यकर्ता साथियों और स्थानीय प्रबुद्धजनों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। सिरजम से शुरू हुई यह यात्रा देवरिया के शहीद स्मारक पर पहुँच संपन्न हुई। शहीदों के नमन वंदन के उपरांत सभी से इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए घर घर तिरंगा लगाने की अपील की गई।

शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हमें यह अवसर देता है कि हम इतिहास को करीब से जानते हुए अपने भविष्य को और सशक्त बना सकें। क्योंकि आजादी के लिए देश वीरों नें कैसे अपने प्राणों का बलिदान दिया जब यह जानेंगे तो हमें  पता लगेगा कि भारत ने कैसे-कैसे वीरों को जन्म दिया है। उन लोगों में इतना आत्मविश्वास था और देश को लेकर इतना प्रेम था कि वह आजादी के लिए हंसते हंसते अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही