यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

  • यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस तिरंगा यात्रा का किया मार्गदर्शन

  • तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की ऊर्जा से उत्साहित दिखे कर्मचारी 

लखनऊ। आजादी के 75वें अमृत वर्षगांठ पर यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेश कुमार के नेतृत्व में लखनऊ क्षेत्र के परिवहन निगम के कर्मचारियों द्वारा आज एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर यात्रा का मार्गदर्शन किया। आलमबाग से शुरू होकर तिरंगा यात्रा चारबाग होते हुए कैसरबाग डिपो से, क्षेत्रीय कार्यालय सप्रु मार्ग होते हुए 1090 चौराहे पर जाकर समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा के आयोजन में यूपी रोडवेज के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एआरएम मतीन अहमद, राजकुमार, काशी प्रसाद, रमेश सिंह बिष्ट, गोपालदयाल, आदित्य प्रकाश, यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री सुभाष वर्मा, वसीम सिद्धिकी, ओम नरायन, शीतल प्रसाद, सत्य प्रकाश सोनकर, रामानन्द, आरपी सिंह, रामबालक, सुधीर, इंचार्ज राधा, मधु, रीता, स्वाति, जमीला, सीबा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही