आईईटी लखनऊ की आईटी तृतीय वर्ष की छात्रा 'Nutanix एडवांसिंग वूमेन इन टेक्नोलॉजी स्कॉलरशिप 2022' के लिए चयनित

आईईटी की छात्रा विदुषी पांडेय 

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ की आईटी तृतीय वर्ष की छात्रा विदुषी पांडेय का चयन 'Nutanix एडवांसिंग वूमेन इन टेक्नोलॉजी स्कॉलरशिप 2022' के लिए किया गया है।

विदुषी पांडे को Nutanix एडवांसिंग वूमेन इन टेक्नोलॉजी स्कॉलरशिप 2022 के अंतर्गत यूएसडी 3 हजार डॉलर (2,40,000 रुपए के करीब है) धनराशि स्कॉलरशिप के तौर पर प्राप्त हुई है। 

इस Nutanix स्कालरशिप के अंतर्गत भारत की 5 छात्राओं, अमेरिका की 2 छात्राओं, यूके की 1 छात्रा, सर्बिया की 2 छात्राओं और ऑस्ट्रेलिया में 1 छात्राओं को स्कॉलरशिप के लिए चयनित किया गया है।

संस्थान के निदेशक प्रो विनीत कंसल ने बताया कि विश्व स्तर पर 11 छात्राओं को चयनित किया गया है। इसमें आईटी की भी एक छात्रा का चयन होना गौरव की बात है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही