मेधज एस्ट्रो चैनल पर रिलीज किया गया शिव महापुराण का सम्पूर्ण अध्याय

  • बहुत शुभकारी और आम जन मानस के लिए सदैव लाभकारी है शिव महापुराण: डॉ समीर त्रिपाठी 

  • शिव महापुराण के सम्पूर्ण अध्याय को रिलीज करने की शाक्षी बनी रेखा त्रिपाठी 

 

लखनऊ। आज शनिवार के दिन अमावस्या के शुभ अवसर पर 466 अध्याय, 7 खंड एवं 13 संहिताओं में परिभाषित शिव महापुराण के सम्पूर्ण अध्याय को मेधज एस्ट्रो चैनल के संस्थापक डॉ समीर त्रिपाठी की मां रेखा त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा मेधज एस्ट्रो चैनल पर रिलीज किया गया।

इस अवसर पर डॉ समीर त्रिपाठी ने कहा कि शिव महापुराण बहुत ही शुभकारी महापुराण है जो की आम जन मानस के लिए सदैव लाभकारी होता है। मेधज एस्ट्रो चैनल पर पिछले 25 जुलाई 2021 को आरम्भ होकर शिव महापुराण का सम्पूर्ण अध्याय आज पूर्ण हुआ है। शिव पुराण का सम्बन्ध शैव मत से है। इस महापुराण में प्रमुख रूप से शिव-भक्ति और शिव-महिमा का प्रचार-प्रसार किया गया है। प्रायः सभी पुराणों में शिव को त्याग, तपस्या, वात्सल्य तथा करुणा की मूर्ति बताया गया है। कहा गया है कि शिव सहज ही प्रसन्न हो जाने वाले एवं मनोवांछित फल देने वाले हैं।

डॉ त्रिपाठी ने कहा कि शिव पुराण सभी पुराणों में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण व सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली पुराणों में से एक है। भगवान शिव के विविध रूपों, अवतारों, ज्योतिर्लिंगों, भक्तों और भक्ति का विशद् वर्णन किया गया है। इसमें शिव के कल्याणकारी स्वरूप का तात्त्विक विवेचन, रहस्य, महिमा और उपासना का विस्तृत वर्णन है। शिव पुराण में शिव को पंचदेवों में प्रधान अनादि सिद्ध परमेश्वर के रूप में स्वीकार किया गया है। शिव-महिमा, लीला-कथाओं के अतिरिक्त इसमें पूजा-पद्धति, अनेक ज्ञानप्रद आख्यान और शिक्षाप्रद कथाओं का सुन्दर संयोजन है। इसमें भगवान शिव के भव्यतम व्यक्तित्व का गुणगान किया गया है। शिव जो स्वयंभू हैं, शाश्वत हैं, सर्वोच्च सत्ता हैं, विश्व चेतना हैं और ब्रह्माण्डीय अस्तित्व के आधार हैं।   

इसी क्रम में डॉ त्रिपाठी ने बताया की ज्योतिष पढना एवं पढ़ाना एक साधना है जो कि मानव जीवन के लिए सदैव लाभकारी रहेगा आदर्श वाक्य "चलो एक बार फिर विद्यार्थी बन जाएं“ को सार्थक करने के लिए सदैव प्रयत्नशील हैं। डॉ त्रिपाठी ने बताया की सूर्य एवं चन्द्र एक प्रत्यक्ष साक्षी है ज्योतिष विधा एवं ग्रहों को परिभाषित करने वाले प्रमाणों को। अंत में डॉ समीर त्रिपाठी ने सभी को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्पूर्ण विश्व के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही